Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025: 10वीं / 12वीं पास स्टूडेंट्स को मिलेंगे ₹25,000 प्रतिवर्ष से लेकर ₹2 लाख तक की स्कॉलरशिप – पूरी जानकारी

Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025

Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025: नमस्ते कैसे है आप सभी अगर आप भी बिहार के बेगूसराय जिला के रहने वाले हैं, और आप आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और पढ़ाई में मेधावी हैं, तो आप सभी के लिए शानदार मौका आया है। बरौनी रिफाइनरी ने जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 की शुरुआत की है, जिसके तहत 12वीं पास छात्रों को पूरे ₹1 लाख से ₹2 लाख तक की एकमुश्त सहायता और 10वीं पास छात्रों को 11वीं–12वीं में हर साल ₹25,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी। जिसकी सभी जानकारी इस आर्टिकल में बताने वाले है-

दूसरी तरफ हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि- सबसे खास बात—इस स्कॉलरशिप के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आप 16 दिसंबर 2025 शाम 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में आपको इस योजना से जुड़ी हर एक जानकारी बड़े आसान तरीके से मिलेगी—जैसे पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ।

इस आर्टिकल के अंतिम चरण में आप सभी के सुविधा के लिए हमने महत्वपूर्ण लिंक दिया है ताकि आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सके और इसके बारे में अधिक जानकारी समझ सके तो आपसे अनुरोध है कि आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें-

Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025-Overview

योजना का नाम Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025
आयोजक संस्था बरौनी रिफाइनरी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
किसके लिए है? बेगूसराय जिले के 10वीं और 12वीं पास मेधावी विद्यार्थी
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑफ़लाइन
12वीं छात्रों के लिए स्कॉलरशिप ₹1 लाख – ₹2 लाख (एकमुश्त)
10वीं छात्रों के लिए स्कॉलरशिप ₹25,000 प्रतिवर्ष (11वीं व 12वीं)
आवेदन की आखिरी तिथि 16 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक
आर्टिकल उपयोगी है सभी छात्र, अभिभावक एवं शैक्षणिक संस्थान

10वीं / 12वीं पास स्टूडेंट्स को मिलेंगे ₹25,000 प्रतिवर्ष से लेकर ₹2 लाख तक की स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी-Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 ?

आप सभी को हमारे इस आर्टिकल में हार्दिक स्वागत है आप सभी बेगूसराय जिले के मेधावी स्टूडेंट को बता देना चाहते हैं कि आपके उज्जवल भविष्य को और सुरक्षित बनाने के लिए बरौनी रिफाइनरी द्वारा आकर्षक स्कॉलरशिप और छात्रवृत्ति की योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ आप सभी स्टूडेंट को मिलेगा जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के मदद से पूरे विस्तार से बताएंगे Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 की किस तरीके से आप इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा पाएंगे-

दूसरी तरफ हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि आपको ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा| तो इस आर्टिकल में हम आपके आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी पूरे विस्तार से देंगे कि किस तरीके से आप इसके लिए आवेदन कर पाएंगे

इस आर्टिकल के अंतिम चरण में आप सभी के सुविधा के लिए हमने महत्वपूर्ण लिंक दिया है जिसका सहारा लेकर आप अधिक जानकारी समझ सकते हैं इस स्कॉलरशिप के बारे में |

Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025

Important Dates-Brauni Refinery Scholarship 2025

Events Importtant Date
आवेदन शुरू जारी
आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन मोड ऑफ़लाइन

बरौनी रिफाइनरी दिनकर उच्च शिक्षा सहायता योजना ?

यह योजना केवल उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने 2025 में 12वीं पास की है और प्रोफेशनल या नॉन-प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं।

पात्रता (Eligibility)

  • केवल बेगूसराय जिले के मूल निवासी छात्र।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड (BSEB/CBSE/ICSE/ICSC आदि) से 12वीं पास
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • 2025 में 12वीं में टॉप रैंक वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।

स्कॉलरशिप राशि (Scholarship Amount) कितना मिलेगा देखे ?

कोर्स राशि
प्रोफेशनल कोर्स (3 वर्ष या अधिक) ₹2,00,000 (एकमुश्त)
नॉन-प्रोफेशनल कोर्स (BA/BSc/BCom आदि) ₹1,00,000 (एकमुश्त)

सीटों की संख्या

  • विज्ञान वर्ग – 05 छात्र
  • कॉमर्स वर्ग – 05 छात्र
  • आर्ट्स वर्ग – 05 छात्र
  • कुल – 15 छात्र

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन 12वीं में प्राप्त प्रतिशत (5 अच्छे विषयों) के आधार पर होगा।

जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  • 12वीं मार्कशीट (स्व-अभिप्रमाणित)
  • आय प्रमाण पत्र
  • फोटो
  • पता प्रमाण
  • आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरण

Read Also– Bank of Baroda Apprentices Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 2,700 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया

बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृत्ति योजना

देखिए सबसे पहले आप सभी को बता दे बरौनी में जो स्कॉलरशिप का लाभ दिया जा रहा है इस स्कॉलरशिप का लाभ दो अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत दिया जा रहा है जो की एक दसवीं के लिए है और एक 12वीं के लिए है तो बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्णा सिंह छात्रवृत्ति योजना यह दसवीं पास स्टूडेंट के लिए है इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इसके बारे में जानकारी समझे और कौन-कौन से दस्तावेज लेगा |

यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने 2025 में 10वीं पास की है

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक बेगूसराय जिले का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (2025 में)।
  • माता-पिता की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप राशि

चयनित छात्र/छात्रा को 11वीं और 12वीं में प्रतिवर्ष ₹25,000 मिलेंगे।

सीटों की संख्या

  • 40 छात्राएं
  • 40 छात्र
  • 05 दिव्यांग विद्यार्थी
  • कुल: 85 सीटें

चयन प्रक्रिया

  • चयन 10वीं की मार्कशीट (5 मुख्य विषय) के प्रतिशत के आधार पर होगा।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट (स्व-अभिप्रमाणित)
  • आय प्रमाण पत्र
  • फोटो
  • आधार / पता प्रमाण
  • आवेदन पत्र की जानकारी

Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 की प्रमुख बातें 

आप सभी स्टूडेंट को हम बता देना चाहते हैं इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए कुछ प्रमुख बातें हैं जिनको आपको ध्यान में रखना है तभी आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर पाएंगे और इसका लाभ उठा पाएंगे जो इस प्रकार से है-

  • यह स्कॉलरशिप सिर्फ बेगूसराय जिला के छात्रों के लिए है।
  • आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन होगा।
  • स्कॉलरशिप राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म A4 पेपर पर छात्र को स्वयं लिखना होगा।
  • किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • मेरिट के आधार पर अंतिम चयन होगा।

How To Apply In Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025?

आप सभी स्टूडेंट को हम बता देना चाहते हैं जो बिहार के बेगूसराय जिले से हैं जो आवेदक Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार से है-

  • Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप सभी स्टूडेंट को को सबसे पहले एक A4 कागज लेना होगा-
  • इस कागज पर आपको छात्र / छात्रा का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, ईमेल पता ( यदि हो ), उत्तीर्ण कक्षा का नाम, विषय एंव प्राप्त अंक व अधिकतम अंक, ऊत्तीर्ण बोर्ड का नाम, विद्यालय का नाम एंव पता, पिता / अभिभावक की वार्षिक आय, रंगीन फोटो चिपकायें, आवेदन छात्र / छात्रा का हस्ताक्षर व पिता / अभिभावक का हस्ताक्षर लिखना होगा-
  • इसके बाद आपसे मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज को स्वयं अभी प्रमाणित करके आवेदन फार्म के साथ अटैच करना है-
  • आप सभी एप्लीकेशन फॉर्म और दस्तावेज को सफेद लिफाफे में रखना है-
  • इसके बाद आपको लिफाफे के ऊपर ही छात्रवृत्ति का नाम स्पष्ट रूप से लिखना है-
  • और सभी जानकारी एक बार मिलान कर लेने के बाद आपको 6 दिसंबर 2025 की शाम 5:00 बजे से पहले आपको-

 वरिष्ठ प्रबंधक, कॉर्पोरेट संचार एंव हिंदी कार्यालय, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बरौनी रिफाइनरी, बेगूसराय – 851114 ( बिहार ) “ के पते पर रजिस्टर्ड डाक की मदद से भेजना होगा आदि।

  • इस वाले पत्ते पर आपको अपना आवेदन फॉर्म रजिस्टर डाक के माध्यम से भेज देना है ताकि आपका फोन सही समय पर पहुंच पाए-

उपरोक्त यह सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं-

निष्कर्ष (Conclusion)

तो आप सभी आवेदक को पूरे विस्तार से हमने इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से Brauni Refinery Scholarship Scheme 2025 के बारे में बताया। यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान है जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। अगर आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें क्योंकि यह मौका बार-बार नहीं आता। 

तुम उम्मीद करता हूं आपको हमारा आर्टिकल बेहद ही पसंद आया होगा जिसे आप अपने दोस्तों में शेयर करेंगे लाइक करेंगे कमेंट करेंगे धन्यवाद

Important Link 

 Scholarship Notice 1 Click Here
form Click Here
Full Notice Click Here
Home Page Click Here
Join Us Teligram  ||  Whatsapp 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *